26 मार्च। ओपनर क्रिस गेल (79) के बाद आखिरी ओवरों में अपने गेंदबाजों के करिश्माई प्रदर्शन के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के अपने पहले मैच में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स को 14 रन से हरा दिया। पंजाब की इस मैदान पर राजस्थान के खिलाफ पिछले छह मैचों में यह पहली जीत है। 

Advertisement

इस मैच में जहां क्रिस गेल की धमाकेदार पारी और राजस्थान रॉयल्स की तरफ से जोस बटलर की तूफानी पारी ने क्रिकेट फैन्स का दिल जीता तो वहीं दूसरी ओर किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान अश्विन के द्वारा जोस बटलर को मांकड़ रन आउट करना हर किसी के लिए चर्चा का विषय रहा।

Advertisement

हर किसी ने अश्विन की आलोचना की और कहा कि गेम स्पिरिट के खिलाफ अश्विन ने जोस बटलर को मांकड़ रन आउट किया। अश्विन को पहले जोस बटलर को वार्निंग देनी चाहिए।

एक तरफ जहां हर क्रिकेट पंडित अश्विन के इस एक्ट को गेम स्पिरिट के खिलाफ बताया तो वहीं अश्विन की वाइफ प्रीति अश्विन अपने पति के सपोर्ट में आ गई हैं।

प्रीति अश्विन ने ट्विट कर लिखा है कि अश्विन के फैसले को गलत नहीं बताना चाहिए क्योंकि यह एक नियम है और कैमरे भी लगे हुए हैं। प्रीति अश्विन ने ट्रोलर्स को लताड़ते हुए कहा कि मुझे इस मुद्दे पर ट्विट करना  बंद करें और अश्विन के टाइमलाइन पर जो ट्विट करना है कीजिए।

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार