Prithvi Shaw Twitter Reactions: भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया और जब हार्दिक ने अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव के बारे में बताया तो फैंस को लगा कि शायद पृथ्वी शॉ को इस मैच में मौका दिया गया है लेकिन जब हार्दिक ने ये बताया कि वो एक बदलाव युजवेंद्र चहल की जगह उमरान मलिक है तो फैंस हैरान हो गए।

Advertisement

फैंस इसलिए नाराज और हैरान रह गए क्योंकि पृथ्वी शॉ को तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में भी जगह नहीं मिली। इस पूरी सीरीज में पृथ्वी बेंच पर ही बैठे रह गए और यही कारण है कि सोशल  मीडिया पर फैंस काफी भड़के हुए हैं और वो कप्तान हार्दिक पांड्या और टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठा रहे हैं। पृथ्वी शॉ को जब सेलेक्टर्स ने इस सीरीज के लिए चुना था तो फैंस उम्मीद कर रहे थे कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में भी मौका मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Advertisement

ऐसे में अब फैंस का पारा बढ़ना लाज़मी है। फैंस अलग-अलग तरह के मीम्स बनाकर और ट्वीट करके अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। एक फैन ने ट्वीट करके कहा कि यही समानता है। जबकि दूसरे एक यूजर ने लिखा कि अगर पृथ्वी भारत के लिए नहीं खेलते हैं तो इसमें पृथ्वी का नहीं बल्कि भारत का नुकसान है। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार