कप्तान पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) के पहले दोहरे शतक और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के तूफानी शतक के दम पर मुंबई ने पुडुचेरी के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले में 50 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 457 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

Advertisement

विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में यह किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले इस सीजन में ही झारखंड ने मध्य प्रदेश के खिलाफ हुए मुकाबले में 422 रन बनाए थे। यह लिस्ट ए क्रिकेट में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया चौथा सबसे बड़ा स्कोर भी है। 

Advertisement

पृथ्वी ने 152 गेंदों में 31 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 227 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने खास वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। यह पुरुष लिस्ट-ए क्रिकेट में किसी कप्तान द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड ग्रीम पॉलक के नाम था, जिन्होंने 1974 में बॉर्डर के खिलाफ ईस्ट लंदन में हुए मुकाबले में नाबाद 222 रन बनाए थे। 

यह विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है। इससे पहले 2019 में गोवा के खिलाफ हुए मुकाबले में संजू सैमसन ने 129 गेंदों में नाबाद 212 रनों की पारी खेली। इसके अलावा सूर्युकमार यादव ने भी तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 58 गेंदों में 22 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 133 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार