India vs Sri Lanka: पृथ्वी शॉ एक ऐसा नाम जिसे भविष्य का सुपरस्टार माना जा रहा था, वो अब टीम इंडिया में जगह पाने के लिए तरस रहा है। अगर मौजूदा समय की बात करें तो श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो चुका है और दोनों फॉर्मैट्स के लिए भारतीय टीम में पृथ्वी शॉ को मौका नहीं दिया गया है।

Advertisement

यहां तक कि टी-20 टीम में  शिवम मावी और मुकेश कुमार जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है लेकिन पृथ्वी शॉ पर चर्चा तक नहीं हुई। पृथ्वी का सेलेक्शन ना होने से उनके फैंस तो नाखुश हैं ही लेकिन अब पृथ्वी का दर्द भी सामने आया है। अक्सर उन्हें जब भी नजरअंदाज किया गया तो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी नाराजगी या फिर कहें कि दर्द बयां किया।

Advertisement

इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। पृथ्वी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उज़ैर हिजाज़ी की एक शायरी है और वो इस वीडियो में कहते हैं, "किसी ने मुफ़्त में पा लिया वो शख्स, जो मुझे हर कीमत पे चाहिए था।" इस वीडियो पर पृथ्वी ने क्या बात भी लिखा है।

फिलहाल फैंस काफी निराश हैं क्योंकि पृथ्वी के साथ लगातार गलत हो रहा है। पृथ्वी शॉ भारत के लिए जुलाई 2021 में आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हुए दिखे थे और वो सीरीज भी श्रीलंका के खिलाफ ही थी। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन इसके बावजूद कुछ खिलाड़ियों को शॉ से पहले मौके दिए जा रहे हैं। पृथ्वी शॉ की अनदेखी से फैंस काफी भड़के हुए हैं और वो सोशल मीडिया पर आंदोलन छेड़ चुके हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार