19 जनवरी। न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दूसरे वार्म अप मैच में भारत ए को 12 रनों से जीत मिली। इस वार्म अप मैच में भारत ए ने पहले बल्लेबाजी की और 49.2 ओवर में 372 रन बनानें का कमाल किया। भारत ए की तरफ से पृथ्वी शॉ ने धमाकेदार पारी खेली और 100 गेंद पर 150 रन बनाकर आउट हुए।
Advertisement
अपनी पारी में शॉ ने 22 चौके और 2 छक्के जमाए। पृथ्वी शॉ का स्ट्राइक रेट 150.00 का रहा। शॉ ने केवल 64 गेंद पर शतक जमाया तो वहीं 28 गेंद पर अर्धशतक जमाने का कमाल किया था।
Advertisement
कुछ दिन पहले कंधे की चोट से पृथ्वी शॉ परेशान थे। पृथ्वी शॉ ने न्यूजीलैंड की धरती पर शानदार धमाकेदार पारी खेलकर जबरदस्त वापसी की है।यानि पृथ्वी शॉ न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज लिए फिट हैं और उनका चयन होना अब स्वभाविक है।