नई दिल्ली, 16 जनवरी| युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ चोट से वापसी कर इंडिया-ए टीम के साथ न्यूजीलैंड जाने के लिए तैयार हैं। रणजी ट्रॉफी मैच में मुंबई से खेलते हुए कर्नाटक के खिलाफ अपना कंधा चोटिल कर बैठे शॉ अभ्यास पर लौट चुके हैं। वह इस समय राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अभ्यास कर रहे हैं और उन्होंने अपने ट्विटर पर नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए एक वीडियो भी साझा किया है।

Advertisement

इस वीडियो में शॉ बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, "मेरी पसंदीद आवाज। वो आवाज जो गेंद के बल्ले के बीचोंबीच टकराने के बाद निकलती है। शानदार नेट सेशन।"

Advertisement

इसके साथ - साथ पृथ्वी शॉ ने न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले भी फ्लाइट से फोटो पोस्ट की है जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा कि वो कितना उत्सुक हैं। शॉ ने लिखा कि न्यूजीलैंड उनका फेवरेट हैं क्योंकि वहां आंडर 19 वर्ल्ड कप जीतनी का यादें हैं।

शॉ की कंधे की चोट के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया-ए टीम के साथ जाना मुश्किल लग रहा था, लेकिन अब वह टीम में शामिल होने की रेस में हैं। इसी के साथ शॉ सीनियर टीम के लिए भी अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं जिसे इंडिया-ए सीरीज के बाद न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज खेलनी है।

शॉ भारत की सीनियर टीम का हिस्सा थे लेकिन 2018 में आस्ट्रेलिया दौरे में चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए थे और फिर डोपिंग के कारण प्रतिबंधित कर दिए गए थे। प्रतिबंध खत्म होने के बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में वापसी की थी।
 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार