दिल्ली कैपिटल्स के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ इंडियन प्रीमियर लीग के इस संस्करण में उभरते हुए सितारों में से एक रहे हैं। 21 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 8 मैचों में 308 रन बनाए हैं और इनका बल्ला इस सीज़न में जमकर रन उगल रहा है।

Advertisement

पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी शॉ ने महज 22 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 39 रन बनाए और 177.27 के स्ट्राइक रेट से कई छक्के भी लगाए। लेकिन इस दौरान मैदान पर एक मज़ेदार नज़ारा भी देखने को मिला। 

Advertisement

दिल्ली की पारी का तीसरा ओवरा पंजाब के तेज़ गेंदबाज़ रिले मेरेडिथ कर रहे थे और तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर, पृथ्वी शॉ ने रिले मेरेडिथ की गेंद पर लाइन के बाहर खेलने की कोशिश की। 141.kph रफ्तार की ये गेंद उनके बल्ले से मिस होती हुई ग्रोइन पर जा लगी, जोकि काफी सेंसेटिव पार्ट होता है।

इस दौरान शॉ को तेज दर्द हुआ और उन्हें देखने के लिए मैदान पर फिजियो को आना पड़ा। इस बीच, शॉ अपने ट्रैक पैंट्स के अंदर झांकते हुए देखे गए और इस दौरान वो हंसते हुए भी नजर आए। देखते ही देखते इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार