भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे युवा ओपनर पृथ्वी शॉ के लिए फिलहाल कुछ भी सही होता नहीं दिख रहा है। कभी भारत की अंडर-19 टीम की कप्तानी करने वाले पृथ्वी इस समय मुश्किल दौर से गुज़र रहे हैं। पृथ्वी की किस्मत उनसे कितनी नाराज़ चल रही है, इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि एक समय सभी टीमों की पसंद रहने वाले शॉ को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।

Advertisement

ऑक्शन में ना खरीदे जाने के बाद हर किसी की निगाहें इस बात पर थी कि पृथ्वी इस अपमान का बदला सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में कैसे लेते हैं लेकिन बल्ले से भी पृथ्वी का बुरा दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। मुंबई और महाराष्ट्र के बीच खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 54वें मैच में शॉ तीन गेंदों पर शून्य पर आउट हो गए।

Advertisement

CSK के तेज़ गेंदबाज़ मुकेश चौधरी का सामना करते हुए शॉ लेग साइड में कैच आउट हो गए। बिना खाता खोले आउट होने के बाद शॉ का रिएक्शन सारी कहानी बयां कर रहा था कि वो अपने आप से कितना नाखुश थे। एक ऐसा खिलाड़ी जो पहले ही बुरे वक्त से गुजर रहा हो, उसका खाता भी ना खोल पाना एक और कड़वी गोली थी। पृथ्वी के फैंस इसी उम्मीद में बैठे हैं कि वो जल्द से जल्द अपने बल्ले से अपने आलोचकों को जवाब दें।

दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कोच रिकी पोंटिंग ने भी शॉ के संघर्ष पर अपनी निराशा व्यक्त की। अब पंजाब किंग्स के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा, पोंटिंग ने कहा कि शॉ उन सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक हैं जिनके साथ उन्होंने कभी काम किया है। हालांकि, उन्होंने संकेत दिया कि हो सकता है कि अनुशासन की कमी के कारण शॉ का ग्राफ नीचे आया है। 

पोंटिंग ने शॉ के बारे में बोलते हुए कहा, "दुखद। आप जानते हैं, पृथ्वी, मैं अब भी कहता हूं कि वो सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी है जिसके साथ मैंने कभी काम किया है। वो नीलामी में बिना बिके रह जाता है और फिर एक्सेलेरेटर में भी वापस नहीं आता है और यहां बहुत सारी टीमें हैं जो उस पर नज़र रख रही हैं। वो नहीं खेल रहा है। लेकिन जैसा कि मैंने कहा, खेल आपको पकड़ लेता है। तो, हां, मुझे लगता है। हां, आप बस इतना ही कह सकते हैं।" 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार