भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे और आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे युवा ओपनर पृथ्वी शॉ के लिए फिलहाल कुछ भी सही होता नहीं दिख रहा है। कभी भारत की अंडर-19 टीम की कप्तानी करने वाले पृथ्वी इस समय इतने मुश्किल दौर से गुज़र रहे हैं कि उनके बल्ले से एक रन निकलना भी मुश्किल हो गया है और ये बुरा समय उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में देखने को मिल रहा है।

Advertisement

बल्लेबाज पृथ्वी शॉ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में दूसरी बार जीरो पर आउट हो गए हैं। मुंबई और महाराष्ट्र के बीच खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 54वें मैच में शॉ तीन गेंदों पर शून्य पर आउट हुए थे और अब मुंबई और सर्विसेज़ के बीच खेले गए मैच में भी वो तीन गेंदों में बिना खाता खोले आउट हो गए। शॉ को पूनम पूनिया ने एक शानदार गेंद पर बोल्ड किया।

Advertisement

रणजी ट्रॉफी के बीच में टीम से बाहर किए जाने के बाद शॉ को एक और जीवनदान मिला और उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम में शामिल किया गया। हालांकि, वो इन मौकों का फायदा उठाते हुए नहीं दिख रहे हैं और अब तक खेले गए पांच में से दो मौकों पर ज़ीरो पर आउट हुए। अब तक पृथ्वी शॉ ने पांच मैचों में 33, 0, 23, 40 और 0 के स्कोर दर्ज किए हैं।

पृथ्वी शॉ पिछले कुछ समय से विवादों में घिरे हुए हैं और सबसे हालिया मामला उनका अधिक वजन और अनुशासनहीनता के कारण मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम से बाहर होना था। आईपीएल 2025 की नीलामी में 75 लाख रुपये के बेस प्राइस पर रजिस्टर होने के बावजूद, मुंबई के इस सलामी बल्लेबाज को किसी भी फ्रैंचाइजी से बोली नहीं मिली। पृथ्वी शॉ को मुंबई की टीम से भी बाहर कर दिया गया और इसकी वजह ये थी कि टेस्ट के बाद उनके शरीर में 35% वसा पाई गई, जो खिलाड़ियों के मैदान पर उतरने के लिए स्वीकार्य स्तर से बहुत अधिक है। ऐसे में ये समय सच में पृथ्वी के लिए बहुत कठिन है और अगर वो यहां से आईपीएल और भारतीय टीम में वापसी करने में सफल रहते हैं तो ये किसी भी खिलाड़ी का ग्रेटेस्ट कमबैक माना जाएगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार