टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद भारतीय टीम को न्यूजीलैंड और बांग्लादेश का दौरा करना है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम टी-20 और वनडे सीरीज खेलेगी, वहीं बांग्लादेश के खिलाफ ब्लू आर्मी वनडे और टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। इन दोनों ही टूर के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है, लेकिन आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन चार खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने टीम घोषित किये जाने के बाद सोशल मीडिया पर अपना दुख साझा किया है।

Advertisement

पृथ्वी शॉ(Prithvi Shaw)

Advertisement

भारतीय चयनकर्ताओं ने एक बार फिर युवा विस्फोटक बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ को नज़रअंदाज किया है। इंडियन टीम में ना चुने जाने के कारण 22 साल के पृथ्वी काफी दुखी हैं। उन्होंने टीम घोषित किए जाने के बाद अपने इंस्ट्रग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। इस स्टोरी में लिखा था 'उम्मीद है कि आप सब देख रहे होंगे साईं बाबा।'

पृथ्वी की स्टोरी में उनका दुख झलक रहा है। बता दें कि इस युवा ने 56.04 की औसत और 125.2 के स्ट्राइक रेट से लिस्ट A में कुल 2410 रन बनाए हैं। वहीं टी-20 क्रिकेट में वह 152 के स्ट्राइक रेट से 2354 रन चुके हैं। भारतीय टीम के लिए उन्होंने महज़ 1 ही टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला है।

रवि बिश्नोई(Ravi Bishnoi)

Advertisement

22 साल के स्पिन गेंदबाज़ रवि बिश्नोई को भी भारतीय चयनकर्ता नज़रअंदाज करते दिखे हैं। इस टैंलेंटिड स्पिनर को भी ना ही न्यूजीलैंड टूर के लिए और ना ही बांग्लादेश टूर के लिए चुना गया है।

रवि बिश्नोई ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की। इस युवा गेंदबाज़ ने लिखा, 'वापसी हमेशा सेटबैक से ज्यादा मजबूत होती है।' 

Advertisement

उमेश यादव(Umesh Yadav)

गन गेंदबाज़ उमेश यादव ने हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी टी-20 मुकाबला खेला था। उमेश यादव भी दुखी नज़र आ रहे हैं। उन्होंने भी अपनी इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की। उमेश ने स्टोरी में लिखा, 'हो सकता है कि आप मुझे बेवकूफ बना लें, लेकिन यह समझ लें कि भगवान आपको देख रहा है।'

Advertisement

बता दें कि उमेश यादव को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा बनाया गया है। 

नितीश राणा (Nitish Rana)

Advertisement

बाएं हाथ के बल्लेबाज़ नितीश राणा भी भारतीय टीम में ना चुने जाने के बाद कारण निराश हैं। नितीश राणा ने अपने आईपीएल प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम तक का सफर तय किया था, लेकिन अपने डेब्यू के बाद वह सिर्फ 1 वनडे और 2 टी-20 मैच ही खेल सके। 

बीसीसीआई के द्वारा टीम घोषित करने के बाद नितीश राणा ने अपने इंटाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। उनकी स्टोरी में लिखा, 'Hope Hold on pain end.'

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार