भारत के ओपनिंग बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने रविवार (25 जुलाई) को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अपना डेब्यू मैच खेल रहे पृथ्वी मैच की पहली ही गेंद पर आउट हो गए।  दुष्मंथा चमीरा ने बेहतरीन गेंद पर पृथ्वी को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

Advertisement

इसके साथ ही पृथ्वी टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू में पहली गेंद पर आउट होने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले ऐसा सिर्फ केएल राहुल के साथ हुआ था। राहुल साल 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेले गए डेब्यू टी-20 मैच में अपनी पारी की पहली गेंद पर ही आउट हो गए थे। 

Advertisement

बता दें कि पृथ्वी ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार फॉर्म दिखाया था। हालांकि वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे लेकिन 3 मैचों में 125 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 105 रन बनाए हैं।

पृथ्वी के शानदार फॉर्म को देखते हुए सिलेक्टर्स ने उन्हें टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड भेजने का फैसला किया है। 

गौरतलब है कि पहले टी-20 में भारत ने मेजबान श्रीलंका को 38 रनों से मात दी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव (50) और कप्तान शिखर धवन (46) की पारियों की बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंका 18.3 ओवरों में 126 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। मेजबान टीम के लिए चरिथ असलंका ने सर्वाधिक 44 रन बनाए।  
  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार