23 साल के पृथ्वी शॉ रणजी ट्रॉफी में धमाल मचाए हुए हैं। असम के खिलाफ पृथ्वी शॉ के बल्ले ने आग उगली और सिर्फ 326 गेंदों पर उन्होंने अपना तीहरा शतक पूरा कर लिया। रणजी ट्रॉफी के इतिहास में ये पृथ्वी शॉ का पहला तीहरा शतक है। रनों का अंबार लगाने के बावजूद पृथ्वी शॉ को टीम इंडिया में सिलेक्ट नहीं किया जा रहा है। पृथ्वी शॉ डोमेस्टिक क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में ही कहर ढाए हुए हैं। इससे पहले विजय हजारे ट्रॉफी (वनडे फॉर्मेट) में दोहरा शतक और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (टी20 फॉर्मेट) में भी उन्होंने शतक जड़ा था।

Advertisement

पृथ्वी शॉ ने 98.96 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 383 गेंदों पर 379 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 49 चौके और 4 छक्के लगाए। पृथ्वी शॉ की इस पारी के बाद यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह देखना दिल दहला देने वाला है कि पृथ्वी शॉ घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं फिर भी चयनकर्ता उनकी अनदेखी कर रहे हैं। पृथ्वी शॉ और क्या कर सकते हैं? वह इतने रन बना रहा है, क्या यह काफी नहीं है?'

Advertisement

दूसरे यूजर ने लिखा, '383 गेंदों पर 379 रन। मुंबई के लिए सर्वाधिक रणजी स्कोर। #PrithviShaw को केवल गंदी राजनीति ही टीम इण्डिया में चयन से दूर किए है। अगर गंदी आदतें होती तो मुंबई रणजी टीम और दिल्ली कैपिटल्स टीम इसे क्यों खिलातीं ?' एक अन्य यूजर ने लिखा,'पृथ्वी शॉ 300 मार दिया, जो भी गैर क्रिकेटिंग मुद्दे हैं उन्हें सुलझाओ और बंदे को खिलाओ, आवाज उठाओ भाई।'

कुछ दिनों पहले जाने माने खेल पत्रकार विक्रांत गुप्ता ने पृथ्वी शॉ के बारे में बोलते हुए कहा था, 'वो एक गन प्लेयर हैं। लेकिन, मुझे उनके बारे में कुछ ऐसी बातें पता चलीं जिसके बार में यहां पर बात नहीं हो सकती। यह बहुत शॉकिंग है। बहुत ज्यादा शॉकिंग है। मैं कभी भी किसी भी दिन हंसते हुए आंखें बंद करके पृथ्वी शॉ को टी20 टीम में डाल दूंगा, लेकिन यह उनके अंदर से आना चाहिए कि उन्हें इंडिया के लिए खेलना है।'

बता दें कि पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू किया हुआ है। पृथ्वी शॉ ने 5 टेस्ट मैच में 42.38 की औसत और 86.04 के स्ट्राइक रेट से 339 रन बनाए हैं। वहीं 6 वनडे मैचों में पृथ्वी शॉ के बल्ले से 189 रन निकले हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार