भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) का इंग्लैंड में खेले जा रहे वनडे कप में शानदार प्रदर्शन जारी है। नॉर्थहेम्पटनशायर और वॉर्सेस्टरशायर के बीच रविवार (4 अगस्त) को नॉर्थम्प्टन में खेले गए मुकाबले में पृथ्वी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए लगातार तीसरा अर्धशतक जड़ा।  

Advertisement

पृथ्वी ने नॉर्थहेम्पटनशायर के लिए खेलते हुए 59 गेंदों में 72 रन बनाए, जिसमें दस चौके औऱ एक छक्का जड़ा। वह इस मुकाबले में अपनी टीम के टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने इससे पहले मिडलसेक्स के खिलाफ 76 रन और डरहम के खिलाफ 97 रन की तूफानी पारी खेली थी। 

Advertisement

मौजूदा वनडे कप में पृथ्वी का प्रदर्शन शानदार रहा है, उन्होंने अभी तक खेली गई 5 पारियों में 58.80 की औसत से 294 रन बनाए हैं। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में नॉर्थहेम्पटनशायर ने वॉर्सेस्टरशायर को 130 रन के विशाल अंतर से हरा दिया।  पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद में नॉर्थहेम्पटनशायर  ने 6 विकेट के नुकसान पर 296 रन बनाए।  पृथ्वी के अलावा रिकार्डो वास्कोनसेलोस ने 68 रन, वहीं जॉर्ज बार्टलेट ने 60 रन की पारी खेली।

इसके जवाब में वॉर्सेस्टरशायर की टीम 39 ओवर में 165 रन पर ऑलआउट हो घई। कप्तान जेक लिबी ने नाबाद 50 रन और टॉम टेलर ने 57 रन की पारी खेली, टीम का कोई औऱ बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सका।

3 साल से हैं टीम इंडिया से बाहर

Advertisement

बता दें कि पृथ्वी पिछले 3 साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।  2018 में भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले पृथ्वी ने अपना आखिरी मैच जुलाई 2021 में खेला था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार