PSL 2020: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का दूसरे एलिमिनेटर मुकाबला लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars) और मुल्तान सुल्तान्स (Multan Sultans) के बीच खेला गया। इस मुकाबले में लाहौर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 25 रन से मुकाबले को जीतकर पीएसल के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

Advertisement

इस मैच के दौरान एक मजेदार वाक्या हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 14 वें ओवर के दौरान मैदान पर शाहिद अफरीदी बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे। लाहौर कलंदर्स के गेंदबाज हारिस राउफ ने शाहिद अफरीदी को पहली ही गेंद पर बोल्ड कर दिया लेकिन इसके बाद जो कुछ हुआ उसने सभी का ध्यान खींचा। 

Advertisement

हारिस राउफ अफरीदी को आउट करने के बाद हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे थे। हारिस राउफ ने ऐसा करने के पीछे की वजह बताई है। मैच के बाद कमेंटेटर के सवाल का जवाब देते हुए हारिस ने कहा, 'वह एक वरिष्ठ खिलाड़ी हैं और मैंने इस जश्न की योजना बनाई थी कि अगर मैं उन्हें आउट करने में कामयाबी हासिल करता हूं तो फिर ऐसा ही करुंगा।'

बता दें कि एलिमिनेटर मुकाबला जीतने के बाद अब लाहौर कलंदर्स का फाइनल मुकाबला कराची किंग्स के साथ 17 नवंबर को होगा। वहीं अगर मैच की बात करें तो हारिस राउफ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट अपने नाम किए वहीं शाहीन शाह अफरीदी और दिलबर हुसैन ने भी 2-2 विकेट लिए।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार