दिल्ली, 21 फरवरी (CRICKETNMORE)| पुडुचेरी ने सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में ग्रुप-ई के एक रोमांचक मुकाबले में गुरुवार को यहां पालम-बी स्टेडियम में हैदराबाद को तीन रन से शिकस्त दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पुडुचेरी के लिए पारस डोगरा ने 89 रनों की अहम पारी खेली और टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 169 रन बनाए। डोगरा ने 48 गेंदों की अपनी पारी में सात चौके और छह छक्के लगाए। 

Advertisement

हैदराबाद की टीम ने भी जवाब में बेहतरीन शुरुआत की और सलामी बल्लेबाज अक्षत रेड्डी ने 51 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की बदौलत 69 रनों की पारी खेली। हालांकि, उनके पवेलियन लौटने के बाद हैदराबाद की पारी लड़खड़ा गई और वे 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 156 रन ही बना सके। 

Advertisement

पुडुचेरी के लिए टी प्रनदामन ने सबसे अधिक चार विकेट लिए। हैदराबाद की ओर से मोहम्मद सिराज और मेहदी हसन ने दो-दो विकेट चटकाए। 

पालम-बी स्टेडियम में खेले गए एक अन्य मुकाबले में उत्तराखंड ने सर्विसेस को तीन विकेट से हराया। 

सर्विसेस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और कप्तान रजत पालीवाल (54 नाबाद) एवं सलामी बल्लेबाज नकुल शर्मा (48) की अहम पारियों की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। विपक्षी टीम के लिए चार अलग-अलग गेंदबाजों ने विकेट लिए। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए उत्तराखंड की शुरुआत दमदार रही। कर्णवीर कौशल (58) ने कप्तान रजत भाटिया के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 72 जोड़े और अपनी टीम को दमदार शुरुआत दी। 

Advertisement

कौशल के आउट होने के बाद टीम का मध्यक्रम लड़खड़ाया लेकिन गिरीश रातूरी ने 49 रनों की पारी खेलकर 19.5 ओवर में उत्तराखंड की जीत सुनिश्चित कर दी। विकास यादव ने सर्विसेस की ओर से पांच विकेट चटकाए। 

दूसरी ओर, पालम-ए स्टेडियम में हुए इस ग्रुप के एक मैच में महाराष्ट्र ने उत्तरप्रदेश के खिलाफ 12 रनों से जीत दर्ज की। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महाराष्ट्र की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 149 बनाए। कप्तान नौशाद शेख और निखिल नाइक ने 41-41 रनों की पारी खेली। 

Advertisement

जवाब में उत्तरप्रदेश की ओर से सलामी बल्लेबाज समर्थ सिंह ने 93 रन बनाए लेकिन उनके आलावा कोई अन्य बल्लेबाज अधिक समय तक क्रीज पर टिक नहीं पाया और पूरी टीम 19.3 ओवर में 137 रनों पर ही सिमट गई। समर्थ ने 61 गेंदों की अपनी ताबड़तोड़ पारी में 10 चौके और तीन छक्के जड़े। 

महाराष्ट्र के लिए सत्यजीत बचहाव ने सबसे अधिक तीन विकेट चटकाए। 

पालम-ए स्टेडियम में ही खेले गए ग्रुप-ई के एक अन्य मैच में बड़ौदा ने त्रिपुरा के खिलाफ आठ विकेट से आसान जीत दर्ज की। 

Advertisement

त्रिपुरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और पूरी टीम 19 ओवर में महज 100 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। बड़ौदा की ओर से अतित सेठ ने सबसे अधिक पांच विकेट लिए। 

बड़ौदा ने जवाब में दमदार बल्लेबाजी की और 16.5 ओवर में दो विकेट खोकर ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। 

उसके लिए विष्णु सोलंकी ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार