Advertisement

बेंगलुरू, 5 मई | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग के 10वें संस्करण में एक और हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर, किंग्स इलेवन पंजाब ने 10 मैचों में पांचवीं जीत के साथ तालिका में पांचवें स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत की है। बेंगलोर ने अपने 12वें मैच में शानदार गेंदबाजी के दम पर पंजाब को 138 रनों पर सीमित कर दिया लेकिन उसके कद्दावर बल्लेबाज इस स्कोर को भी नहीं हासिल कर सके। मंदीप सिंह ने सबसे अधिक 46 रन बनाए जबकि शेष बल्लेबाजों से शेष रन भी नहीं बन सका।

बेंगलोर की टीम तमाम प्रयासों के बाद भी 19 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 119 रन ही बना सकी। इस तरह उसे 19 रनों से शिकस्त खानी पड़ी।  पंजाब की ओर से अक्षर पटेल और संदीप शर्मा ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि कप्तान ग्लेन मैक्सवेल और मोहित शर्मा को दो-दो सफलता मिली। यह बेंगलोर की 12 मैचों में नौवीं हार है। मंदीप ने 40 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के लगाए। उनके, अब्राहम डिविलियर्स (10) और पवन नेगी (21) के अलावा कोई और बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंच सका। 

Advertisement

PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

संदीप शर्मा ने आईपीएल इतिहास में पहली बार क्रिस गेल, डिविलियर्स और विराट कोहली को एक साथ आउट करने का कारनामा किया। इससे पहले, बेंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए पंजाब को निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 138 रनों से आगे नहीं जाने दिया। 

अनिकेत चौधरी ने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर हाशिम अमला (1) को विकेट के पीछे केदार जाधव के हाथों कैच कराया। अमला के खिलाफ कैच की अपील किसी ने नहीं की थी बावजूद इसके अमला ने खेल भावना का परिचय देते हुए अपने पैर पवेलियन की तरफ बढ़ा दिए।  मार्टिन गुप्टिल (9) को श्रीनाथ अरविंद ने अपना शिकार बनाया। अच्छी लय में दिख रहे शॉर्न मार्श (20) पवन नेगी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में मंदीप सिंह के हाथों लपके गए। 

PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

यहां से मनन वोहरा (25) और रिद्धिमान साहा (21) ने टीम को संकट की स्थिति से बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन यह साझेदारी ज्यादा आगे जा पाती इससे पहले ही युजवेंद्र चहल ने मनन को पवेलियन भेज दिया। 

कप्तान ग्लैन मैक्सवेल सिर्फ छह रन का ही योगदान दे पाए और चहल का शिकार हो कर पवेलियन लौट गए। साहा और अक्षर पटेल ने छठे विकेट के लिए 34 रन जोड़ते हुए पंजाब का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। वाटसन ने साहा को 112 के कुल स्कोर पर बोल्ड कर इस साझेदारी को भी पनपने नहीं दिया। मोहित शर्मा (6) को अनिकेत ने अपना शिकार बनाया। 

PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

पटेल ने अंतिम ओवरों में 17 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 38 रन की अहम पारी खेली। उन्होंने वाटसन द्वारा फेंके गए आखिरी ओवर में एक छक्के और दो चौकों की मदद से 19 रन जोड़ते हुए पंजाब को 138 के स्कोर तक पहुंचाया। बेंगलोर के लिए अनिकेत और चहल ने दो-दो विकेट लिए। अरविंद, वाटसन और नेगी को एक-एक सफलता मिली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार