पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के कप्तानन औऱ स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने गुरुवार (16 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ मुंबई के वानेखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए अय्यर ने 35 गेंदों में 66 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के जड़े।
एमएस धोनी की बराबरी की
अय्यर आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में एमएस धोनी संयुक्त रूप से छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। बतौर कप्तान 90 पारियों में उन्होंने 22वीं बार पचास या उससे ज्यादा रन बनाए हैं औऱ धोनी ने 204 पारियों में ऐसा किया था। विराट कोहली (42) इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं।
रोहित-राहुल को छोड़ा पीछे
बतौर कप्तान आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा बार चार या उससे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में अय्यर तीसरे नंबर पर आ गए हैं। अय्यर ने अभी तक 11वीं बार यह कारनामा किया है औऱ इस लिस्ट में केएल राहुल और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा।
इसके अलावा बतौर कप्तान 91 मैच के बाद सबसे ज्यादा जीत के मामले में अय्यर दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उनकी कप्तानी में यह 52वीं जीत थी।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को 7 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल मे टॉप पर जगह बना ली है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद मुंबई ने क्विंटन डी कॉक के नाबाद 112 रन औऱ नमन धीर ने 50 रन की पारी खेली।
Also Read: LIVE Cricket Score
लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने 16.3 ओवर में 3 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। अय्यर के अलावा ओपनिंग बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंदों में नाबाद 80 रन की पारी खेली।