Punjab Kings vs Mumbai Indians: पंजाब किंग्स के कप्तान और स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) गुरुवार (14 मई) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में बल्लेबजी में फ्लॉप रहे और 2 गेंदों में सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। लेकिन बतौर कप्तान उनके नाम खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
बता दें कि पंजाब ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए।
तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड
वह कप्तान जिनकी अगुआई में टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार टीम ने 200 या उससे ज्यादा स्कोर बनाया हो, उस लिस्ट में विराट कोहली को पछाड़कर श्रेयस अय्यर दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इस फॉर्मेट में उनकी कप्तानी में टीम ने 30वीं पार 200 रन का आकंड़ा हासिल किया है। इस लिस्ट में एमएस धोनी (36) पहले नंबर पर हैं।
धोनी के करीब
अय्यर की आईपीएल कप्तानी के इतिहास में 27वीं बार ऐसा हुआ है जब टीम ने 200 रन के आंकड़े को हासिल किया है। वह कप्तान जिनकी अगुआई में आईपीएल में सबसे ज्यादा बार टीम ने 200 या उससे ज्यादा स्कोर बना हो उस उसमें 27 बार के साथ अय्यर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। एमएस धोनी (29) ही अब उनसे आगे हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके अलावा आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने के मामले में पंजाब की टीम संयुक्त रूप पहले नंबर पर आ गई है। 40वीं बार इस आंकड़े तक पहुंचकर पंजाब ने चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बराबरी की।