शिखर धवन (Shikhar Dhawan) आईपीएल 2022 के लिए पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के नए कप्तान नियुक्त किये जा सकते हैं। हाल ही में हुए मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने धवन को 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। केएल राहुल के टीम से अगल होने के बाद अब फ्रेंचाइजी को नए कप्तान की दरकार है। राहुल ऑक्शन से पहले ड्रॉफ्ट के जरिए नई टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ जुड़ गए थे।

Advertisement

क्रिकेट नेक्स्ट की खबर के अनुसार शिखऱ धवन का पंजाब किंग्स का नया कप्तान बनना लगभग तय है। 

Advertisement

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके धवन पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। उन्होंने पिछले सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 16 पारियों में 587 रन बनाए थे। लेकिन दिल्ली ने उन्हें ऑक्शन से पहले रिटेन नहीं किया। 

धवन ने आईपीएल में 192 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 126.63 की स्ट्राइक रेट और 34.63 की औसत से 5783 रन बनाए हैं। जिसमें 44 अर्धशतक और दो शतक शामिल हैं। 

बता दें कि पहले ओपनिंग बल्लेबाज मयंक अग्रवाल भी नए कप्तान के रोल के दावेदार माने जा रहे थे। उन्हें ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने 14 करोड़ रूपये में रिटेन किया था।   धवन पंजाब की टीम के 14वें कप्तान होंगे और उन पर टीम को पहला खिताब दिलाने की जिम्मेदारी होगी। धवन इससे पहले आईपीएल 2014 में डैरेन सैमी की जगह सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान बने थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार