कप्तान केएल राहुल (नाबाद 91) की शानदार पारी के बाद हरप्रीत बराड़ की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत पंजाब किंग्स शुक्रवार को यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 26वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 34 रनों से हरा दिया। इस जीत के बाद पंजाब किंग्स के सोशल मीडिया एडमिन ने भी आरसीबी को ट्रोल करने की कोशिश की है।

Advertisement

पंजाब किंग्स के सोशल मीडिया एडमिन ने मैच के बाद क्रिस गेल और युजवेंद्र चहल की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों खिलाड़ी शर्टलेस नजर आ रहे हैं। जबकि इस तस्वीर में चहल को एक हल्की सी मुस्कान के साथ भी देखा जा सकता है।

Advertisement

पंजाब किंग्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट की गई इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा गया, 'अगर हमें संक्षेप में बताना हो कि इस मैच में क्या हुआ।' गेल और चहल की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और फैंस इसे पसंद भी कर रहे हैं।

वहीं, अगर इस मैच की बात की जाए तो पंजाब ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 179 रनों का स्कोर बनाया और फिर उसने बैंगलोर को निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 145 रनों पर रोक दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार