30 अप्रैल,मोहाली (CRICKETNMORE)। किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली डेयर डेविल्स के खिलाफ पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम को मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान और तेज गेंदबाज जहीर खान चोटिल होने के कारण मुकाबले से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह करूण नायर टीम की कप्तानी करेंगे। आपको बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हुए मुकाबले में बाएं पैर में थोड़ा खिचाव आ गया था। जिसके बाद उन्हें बीच ओवर में ही मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा था। 

Advertisement

दिल्ली की टीम में कुल तीन बदलाव हुए हैं। जहीर, कमिंस और बवाने की जगह नदीम, शमी और सैम बिलिंग्स को खिलाया गया है।

इसके अलावा किंग्स इलेवन पंजाब में मार्टिन  गुप्टिल को मौका दिया है। इसके अलावा हाशिम अमला और टी नटराजन की भी वापसी हुई है। 

दिल्ली डेयरडेविल्स (प्लेइंग इलेवन): सैम बिलिंस, संजू सैमसन, करुण नायर (सी), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (डब्ल्यू), कोरी एंडरसन, क्रिस मॉरिस, कागीसो रबादा, अमित मिश्रा, शाहबाज नदीम, मोहम्मद शमी

Advertisement

किंग्स इलेवन पंजाब (प्लेइंग इलेवन): मार्टिन गुप्टील, हाशिम अमला, मानन वोहरा, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), अक्ष पटेल, मोहित शर्मा, वरुण आरोन, संदीप शर्मा, टी नटराजन

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार