क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को बताया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच होने वाली सभी प्रारूपों की सीरीज की मेजबानी क्वींसलैंड करेगा। लंबे समय से चल रहे लॉकडाउन तथा न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया सीमाओं के बन्द होने के कारण यह फैसला लिया गया है।

Advertisement

19 सितंबर से सात मैचों की सीरीज शुरु होनी है, जिसमें तीन वनडे, एक टेस्ट मैच और तीन टी20 मैच खेले जाने हैं। कोविड-19 के नियमों को ध्यान में रखते हुए इस पूरी सीरीज को क्वींसलैंड में शिफ्ट कर दिया गया है।

Advertisement

भारतीय टीम के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया टीम के सभी खिलाड़ियों को दो हफ्ते के लिए कड़े नियमों के साथ क्वारंटीन में रखा जाएगा। नियमों के तहत खिलाड़ियों को कमरे से बाहर नहीं निकलना है और ना ही 13 सिंतबर से पहले किसी भी खिलाड़ी को अभ्यास करने की अनुमति होगी।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉक्ली ने कहा कि हम पूरी परिस्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। कोविड के चलते हमें बदलाव करने पड़ रहे हैं।

साथ ही उन्होने भारतीय और ऑस्ट्रेलिया टीम के सभी खिलाड़ियों को क्वारंटीन में रखने के लिए क्वींसलैंड सरकार का आभार जताया।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार