दुबई, 20 फरवरी। आखिरी ओवर तक चले पाकिस्तान सुपर लीग के पहले सेमीफाइनल में मुकाबले में क्वेटा ने पेशावर को 1 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। 

Advertisement

वैन्यू : दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई

Advertisement

टॉस: पेशावर जालमी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

क्वेटा ग्लेडियेटर्स की पारी: टॉस हारकर बल्लेबाज करने उतरी क्वेटा की 19.3 ओवर में कुल 133 रन पर ही सिमट गई। टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज कुल 11 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद केविन पीटरसन (53 रन) और कुमार संगाकारा (37) रन मिलकर पारी को संभाला और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक लेकर गए। पेशावर के वहाब रियाजन ने 17 रन देकर तीन और शॉन टेट ने 23 रन देकर दो विकेट लिए। हसन अली, मोहम्मद असगर, शाहिद अफरीदी और डैरेन सैमी के हिस्से में भी एक-एक विकेट आया।

पेशावर जालमी की पारी: जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पेशावर की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 132 रन ही बना सकी और एक रन सै मैच हार गई। पेशावर के लिए डैरेन सैमी ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। क्वेटा के लिए मोहम्मद नवाज और ग्रांट इलियट ने तीन-तीन, एजाज चीमा ने दो औऱ अनवर अली ने एक विकेट लिया।

मैन ऑफ द मैच: मोहम्मद नवाज

Advertisement

टीमें इस प्रकार हैं

पेशावर जालमी: अंतिम एकादश: मोहम्मद हफीज, कामरान अकमल (विकेटकीपर), शाहिद यूसुफ, ब्रैड हॉज, जॉनी बेयरस्टो, शाहिद अफरीदी (ग), डेरेन सैमी, वहाब रियाज, मोहम्मद असगर, शॉन टेट, हसन अली

क्वेटा ग्लेडियेटर्स: अंतिम एकादश: अहमद शहजाद, बिस्मिल्लाह खान, केविन पीटरसन, कुमार संगकारा, ग्रांट इलियट, सरफराज अहमद (सी एंड विकेटकीपर), नाथन मैकुलम, अनवर अली, जुल्फिकार बाबर, मुहम्मद नवाज, एजाज चीमा

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार