मुल्तान सुल्तांस (Multan Sultans) ने सोमवार (31 जनवरी) को पाकिस्तान सुपर लीग के रोमांचक मुकाबले में क्वेटा ग्लैडिएटर्स (Quetta Gladiators) को 6 रन से हरा दिया। यह इस सीजन में मुल्तान टीम की लगातार तीसरी जीत है। क्वेटा की टीम को जीत के लिए आखिरी 6 गेंदों पर 8 रन की दरकार थी, जबकि उसके 2 विकेट शेष थे। लेकिन डेविड विली की शानदार गेंदबाजी और टिम डेविड (Tim David Catch) की हैरतअंगेज कैच के चलते क्वेटी जीत की दहलीज पार नहीं कर सकी। 

Advertisement

आखिरी ओवर में स्ट्राइक पर मौजूद नसीम शाह पहली तीन गेंद पर एक ही रन बना पाए। पारी की चौथी गेंद पर विली ने सोहेल तनवीर को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। पांचवीं गेंद पर नसीम शाह ने बड़ा शॉट खेला, जिसपर 6 फुट 4 इंच लंबे डेविड ने हैरतअंगेज कैच लपका।   

Advertisement

विली ने लेग स्टंप पर गुड लेंथ डाली, जिसपर नसीम ने डीप मिडविकेट पर बड़ा शॉट खेला। ऐसा लग रहा था कि गेंद छक्के के लिए बाउंड्री पार चली जाएगी,लेकिन डेविड में हवा में उछलकर कैच लपका। इस दौरान उनका बायां पैर बाउंड्री लाइन से टकराने वाला था, ऐसे में डेविड ने गेंद हवा में उछाली औऱ बाउंड्री से अंदर कैच पूरा किया।  

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शान मसूर (88) के शानदार अर्धशतक के दम पर मुल्तान सुल्तांस ने निर्धारित 40 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। इसके जवाब में क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम 19.5 ओवरों में 168 रनों पर ऑलआउट हो गई।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार