साउथ अफ्रीका के ओपनिंग बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) ने शनिवार (8 नवंबर) को पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी वनडे मैच में 70 गेंदों में 53 रन की पारी खेली, जिसमें छह चौके औऱ एक छक्का जड़ा। डी कॉक ने सीरीज में लगातार तीसरा पचास प्लस स्कोर बनाया और इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के टॉप स्कोरर रहे। 

Advertisement

सबसे तेज 7000 वनडे रन वाले दूसरे बल्लेबज

Advertisement

डी कॉक ने इस पारी के दौरान वनडे में 7000 रन पूरे किए। इसके साथ ही वनडे में सबसे तेज 7000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। डी कॉक ने 158 पारियों में यह मुकाम हासिल कर केन विलियमसन औऱ विराट कोहली जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा। 

धोनी की बराबरी की

डी कॉक ने 3 पारियों में 119.50 की औसत से 239 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। यह सातवीं बार है जब डी कॉक ने यह अवॉर्ड जीता है।

वनडे इंटरनेशनल में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने के मामले में डी कॉक संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने भारत के पूर्व विकेटकीपर एमएस धोनी की बराबरी की, जिन्होंने अपने वनडे करियर में 7 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीता था।

Advertisement

तोड़ा एबी डी विलियर्स का रिकॉर्ड 

इसके अलावा वह बतौर साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर वनडे में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने के मामले में हाशिम अमला और एबी डी विलियर्स को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आ गए हैं। अमला और डी विलियर्स अपने करियर में 6-6 बार यह अवॉर्ड जीते थे।

बता दें कि डी कॉक ने संन्यास वापस लेकर इस सीरीज से वनडे क्रिकेट में वापसी की है। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 37.5 ओवर में143 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 25.1 ओवर में 3 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार