बारबाडोस रॉयल्स (Barbados Royals) के लिए खेलते हुए क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock)  ने रविवार (15 सितंबर) को गयाना अमेजन वॉरियर्स (Guyana Amazon Warriors) के खिलाफ केंसिंग्टन ओवल में खेले गए कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 के मुकाबले तूफानी शतक जड़कर धमाल मचा दिया। डी कॉक ने 68 गेंदों में 115 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने आठ चौके और नौ छक्के जड़े। उन्होंने अपनी पारी में 86 रन सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए ही बनाए। 

Advertisement

डी कॉक के टी-20 करियर का यह सातवां शतक है। इसके साथ ही वह टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके अलावा ल्यूक राइट, ब्रैंडन मैकुलम और ग्लेन मैक्सवेल ने भी सात-सात टी-20 शतक लगाए हैं। 

Advertisement

बतौर साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर सबसे ज्यादा टी-20 शतक जड़ने के मामले में भी डी कॉक दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उनसे आगे इस लिस्ट में अब सिर्फ राइली रूसो (8) हैं। 

बतौर ओपनर सबसे ज्यादा टी-20 शतकों के मामले में डी कॉक पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। 

गौरतलब है कि डी कॉक के इस तूफानी शतक के दम पर बारबाडोस ने गयाना को 32 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद बारबाडोस ने 6 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। जिसके जवाब में गयाना की टीम 5 विकेट गवाकर 173 रन ही बना पाई। इस जीत के साथ ही बारबाडोस की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार