लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के ओपनिंग बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) ने बुधवार (18 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ शानदार शतक जड़ा और 70 गेंदों में 10 चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 140 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने एबी डी विलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

Advertisement

डी कॉक आईपीएल में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस मामले में उन्होंने एबी डी विलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ा, उन्होंने 2015 में आरसीबी के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 133 रन की पारी खेली थी।

Advertisement

आईपीएल में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 2013 में आरसीबी के लिए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ नाबाद 175 रन बनाए थे। दूसरे नंबर ब्रेंडन मैकुलम हैं, जिन्होंने 2008 में बैंगलोर के खिलाफ नाबाद 158 रन की पारी खेली थी। 

डी कॉक के अलावा राहुल ने 51 गेंद में नाबाद 68 रनों की पारी खेली। दोनों ने मिलकर नाबाद 210 रन की ओपनिंग साझेदारी की। यह आईपीएल में पहले विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी है। पहली बार आईपीएल में पहले विकेट के लिए 200 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी हुई है। 

इस मामले में उन्होंने जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हुए मैच में 185 रनों की साझेदारी की थी।

बनाया खास वर्ल्ड रिकॉर्ड

Advertisement

बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में 49वीं बार यह कारनामा कर के पाकिस्तान के कामरान अकमल (48) को पछाड़ा है

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार