ENG vs IND Test: टीम इंडिया इंग्लैंड के टूर पर है जहां वो 20 जून से लेकर 4 अगस्त तक पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। गौरतलब है कि इस सीरीज के शुरू होने से पहले भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए उन खिलाड़ियों का चुनाव किया है जो कि उनके अनुसार इंग्लैंड बनाम भारत टेस्ट सीरीज (ENG vs IND 5 Match Test Series) के सबसे कामियाब बल्लेबाज़ और गेंदबाज़ होंगे।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल Ash Ki Baat पर गुरुवार, 19 जून को एक नया वीडियो अपलोड किया जिसमें वो भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज पर खुलकर बात करते दिखे। इसी बीच उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले बॉलर क्रिस वोक्स होंगे, वहीं भारत के लिए ये काम मोहम्मद सिराज करेंगे।

Advertisement

वो बोले, 'मैं कहूंगा कि अगर क्रिस वोक्स भारत के खिलाफ सभी पांच टेस्ट मैच खेलते हैं तो वो इंग्लैंड के लिए सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट चटकाएंगे। शायद वो शोएब बशीर भी हो सकते हैं, लेकिन अगर एक का नाम लेना है तो वो मैं क्रिस वोक्स कहूंगा।' अश्विन ने आगे कहा, 'जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड में सारे टेस्ट मैच नहीं खेलेगा इसलिए मुझे लगता है कि मोहम्मद सिराज भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेंगे।'

इतना ही नहीं, रविचंद्रन अश्विन ने सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को लेकर भी भविष्यवाणी की और कहा कि भारत के लिए ऋषभ पंत सबसे ज्यादा रन बनाएंगे। अश्विन बोले, 'क्योंकि केएल राहुल ओपनिंग करेंगे ऐसे में हो सकता है कि उनके साथ कुछ मुकाबलों में पहली इनिंग के दौरान गड़बड़ हो जाए। इसलिए मैं ऋषभ पंत के साथ जाऊंगा। उन्होंने इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन किया है, वो नंबर-5 पर खेलते हैं और उनका डिफेंस भी काफी अच्छा है। ऋषभ को सिर्फ ऋषभ ही आउट कर सकता है।'

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके अलावा अश्विन ने इंग्लैंड की टीम की तरफ से सबसे ज्यादा बनाने वाले खिलाड़ी के नाम की भविष्यवाणी करते हुए जो रूट का नाम लिया जो कि अपने देश के लिए 153 टेस्ट मैचों में 13006 रन बना चुके हैं। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि अश्विन की ये भविष्यवाणी सही साबित होती हैं या नहीं। फिलहाल ये जान लीजिए कि भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 20 जून से हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार