पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान अपने पिता के साथ हुई मज़ेदार बातचीत के बारे में खुलासा किया है। अश्विन के पिता को लगता था कि सिराज तीन छक्के मारकर टीम को जीत दिला देंगे। लॉर्ड्स में इंग्लैंड और भारत के बीच खेला गया तीसरा टेस्ट रोमांचक रहा, जिसमें आखिरी सेशन में जाकर इंग्लैंड की टीम 22 रनों से विजयी रही। इस जीत के साथ ही इंग्लिश टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त भी ले ली।

Advertisement

इस मैच में दोनों टीमों ने अपनी-अपनी पहली पारी में 387 रन का समान स्कोर बनाया। दूसरी पारी में, इंग्लैंड केवल 192 रन पर आउट हो गया, जिससे भारत को मैच जीतने के लिए 193 रनों का आसान लक्ष्य मिला लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने इस लक्ष्य को भी मुश्किल बना दिया। भारत का टॉप ऑर्डल फ्लॉप रहा लेकिन रवींद्र जडेजा और निचले क्रम के बल्लेबाजों के संघर्ष के चलते भारत ने लड़ने का जज्बा दिखाया लेकिन पांचवें दिन के आखिरी सेशन में सिराज के आउट होते ही भारत 22 रन से हार गया।

Advertisement

इस मैच के खत्म होने के कुछ दिन बाद अश्विन ने अपने पिता के साथ हुई बातचीत के बारे में खुलासा किया। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "बेन स्टोक्स ने अविश्वसनीय स्पेल फेंका। मैं अपने पिता से इस बारे में बात कर रहा था। उन्हें भरोसा था कि सिराज तीन छक्के लगाकर मैच खत्म कर देंगे। मैं उनसे मज़ाक कम करने के लिए कह रहा था। बेन स्टोक्स को देखकर, वो अपने लीग मैचों के एक गेंदबाज के बारे में बात करने लगे, जो दोनों छोर से गेंदबाजी करता था।"

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने आगे कहा, "9.2 और 10 ओवर के दोनों स्पेल में, वो 132-140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से गेंदबाज़ी कर रहे थे। एक छोर पर जडेजा एक किले की तरह खड़े होकर भारत के लिए मोर्चा संभाले हुए थे और दूसरी तरफ़ स्टोक्स इंग्लैंड के लिए यही कर रहे थे। क्या जंग थी। ये एक अद्भुत टेस्ट मैच था। ये बराबरी की टीमों के बीच की जंग थी। दोनों टीमें एक-दूसरे को पूरी ताकत से चुनौती दे रही थीं और ये यहीं खत्म हुई। देखिए, कैसे क्रॉली और रूट सिराज को बांहों में भरकर सांत्वना दे रहे हैं। इस टेस्ट मैच की खूबसूरती ये थी कि हर खिलाड़ी एक-दूसरे से भिड़ रहा था। ये नाटकीय था।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार