टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट का आगाज किया है। इस मैच में इंडियन टीम के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने विनिग शॉट खेलकर टीम को हाई-वोल्टेज मैच में जीत दिलवाई थी। अब इस स्टार खिलाड़ी ने दिल खोलकर अपनी भावनाओं को फैंस के सामने रखा है। अश्विन ने एक चौंकान्ने वाला बयान देते हुए कहा कि जब मैं मैदान के अंदर बल्लेबाज़ी करने जा रहा था तब मन ही मन में दिनेश कार्तिक को काफी कोस रहा था।

Advertisement

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वह भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर बातचीत करते नज़र आए हैं। उन्होंने कहा, 'जब मैं बैटिंग करने के लिए मैदान के अंदर जा रहा था, तब मैं दिनेश कार्तिक को कोस रहा था, लेकिन फिर मैंने सोचा हमारे पास अभी भी मैच जीतने का मौका है। चलो हम वो कर सकते हैं जो करने यहां आए हैं।' बता दें कि दिनेश कार्तिक के आउट होने के बाद अश्विन को मैदान के अंदर बल्लेबाज़ी करने जाना पड़ा था, यही वज़ह है अश्विन ने मज़ाकिया अंदाज में यह बयान दिया।

Advertisement

दिमाग के ऊपर एक्स्ट्रा दिमाग: इस मैच के बाद विराट कोहली अश्विन की खूब तारीफ करते नज़र आए थे। दरअसल, अश्विन ने हाई प्रेशर गेम में दिमाग ठंडा रखते हुए मोहम्मद नवाज की बॉल को समझदारी दिखाते हुए वाइड करा दिया था। इस घटना पर मैच के बाद विराट ने कहा था कि अश्विन ने दिमाग के ऊपर एक्स्ट्रा दिमाग लगाया और फिर हम मैच जीत गए।

दिनेश कार्तिक ने कहा था धन्यवाद: मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था जिसमें दिनेश कार्तिक रविचंद्रन अश्विन को धन्यवाद कहते नज़र आए थे। इस वीडियो को बीसीसीआई ने स्वयं साझा किया था जिसमें दिनेश कार्तिक ने अश्विन से कहा था कि 'कल मुझे बचाने के लिए शुक्रिया।' एक बार फिर बता दें कि मैच के अहम पड़ाव पर दिनेश कार्तिक गलत शॉट खेलकर आउट हो गए थे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार