केपटाउन टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने मैच जीतने के लिए दक्षिण अफ्रीका के सामने 212 रनों का लक्ष्य रखा लेकिन अफ्रीकी बल्लेबाज़ी के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने ना सिर्फ फैंस बल्कि भारतीय खिलाड़ियों को भी हिला कर रख दिया।

Advertisement

दरअसल, रविचंद्रन अश्विन के ओवर में डीन एल्गर को अंपायर ने एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया था और भारतीय खिलाड़ियों ने जश्न मनाना भी शुरू कर दिया था लेकिन एल्गर ने DRS लेने का फैसला किया और भारतीयों के ज़ज्बात एकदम से बदल गए।

Advertisement

जब टीवी रिप्ले में देखा गया तो गेंद स्टंप्स को मिस करती हुई ऊपर से जा रही थी। इसके बाद मैदानी अंपायर मराइस एरासमस को अपना फैसला बदलना पड़ा लेकिन जब उन्होंने अपना फैसला बदला तो उनके मुंह से निकला ये गेंद स्टंप्स के ऊपर से कैसे जा सकती है। इतना ही नहीं विराट कोहली के साथ-साथ रविचंद्रन अश्विन का पारा भी बढ़ गया।

इस घटना के बाद अश्विन ने भी स्टंपमाइक के पास जाकर अपनी भड़ास निकाली और कहा, तुम्हें मैच जीतने के लिए कोई और तरीका ढूंढना चाहिए था।' अश्विन का गुस्से से भरा ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस भी सोशल मीडिया पर अश्विन का भरपूर साथ दे रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार