पुणे, 11 अप्रैल )| राइजिंग पुणे सुपरजाएंट ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के अपने तीसरे मैच में मंगलवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पुणे की टीम के नियमित कप्तान स्टीवन स्मिथ इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह अजिंक्य रहाणे पुणे की कप्तानी करेंगे। 

स्मिथ पेट की समस्या के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। पिता के देहांत के कारण मनोज तिवारी भी पुणे की तरफ से यह मैच नहीं खेल रहे हैं। 

Advertisement

 PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

स्मिथ की जगह फाफ डू प्लेसिस जो जगह मिली है। वहीं डेन क्रिस्टिन की जगह एडम जाम्पा को मौका मिला है। तिवारी जगह राहुल त्रिपाठी को पुणे टीम में शामिल किया गया है। 

दिल्ली ने भी अपनी टीम में एक बदलाव किया है। कार्लोस ब्राथवेट की जगह कोरी एंडरसन को टीम में जगह मिली है। 

Advertisement

 PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

पुणे : अजिंक्य रहाणे, (कप्तान), मयंक अग्रवाल, महेंद्र सिंह धौनी, राहुल त्रिपाठी, फाफ डू प्लेसिस , रजत भाटिया, राहुल चहर, बेन स्टोक्स, एडम जाम्पा, इमरान ताहिर और अशोक डिंडा। 

दिल्ली डेयरडेविल्स : जहीर खान (कप्तान) सैम बिलिंग्स, पैट कमिंस, क्रिस मौरिस, कोरी एंडरसन, आदित्य तारे, संजू सैमसन, करुण नायर, ऋषभ पंत, अमित मिश्रा और शहबाज नदीम।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार