21 फरवरी। वेलिंग्टन टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की जिसके कारण भारतीय टीम के 5 विकेट केवल 122 रन पर गिर गए। भारतीय टीम के तरफ से केवल रहाणे ने मजबूत गेंदबाजी के समक्ष संघर्ष भरी गेंदबाजी की और 122 गेंद पर 38 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी पारी में रहाणे ने अबतक 4 चौके जमाए।

Advertisement

रहाणे की शानदार बल्लेबाजी को देखकर हर किसी को साल 2002 का न्यूजीलैंड दौरा याद आ गया। जब राहुल द्रविड़ ने शेन बांड जैसे तेज गेंदबाजों का सामना बड़ी ही शिद्दत से किया था और अपनी खूबसूरत बल्लेबाजी से फैन्स का दिल जीत लिया था। ऐसे में अब हर क्रिकेट फैन्स को रहाणे से वैसी ही उम्मीद है। 

Advertisement

गौरतलब है कि रहाणे महान राहुल द्रविड़ को अपना आदर्श बल्लेबाज मानते आए हैं। ऐसे में अब ये देखना होगा कि मुश्किल भरी पिच पर दूसरे टीम रहाणे अपनी पारी को कितना आगे ले जाते हैं। इस वक्त रहाणे का साथ ऋषभ पंत दे रहे हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार