अजिंक्य रहाणे के अंदर युवा खिलाड़ियों के साथ एक कमजोर भारतीय टीम का नेतृत्व करने की क्षमता है, जिसके दम पर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती है और अब उनके इस प्रदर्शन से नियमित कप्तान विराट कोहली पर फिर से खुद को कप्तान के रूप में सफल होने का दबाव बढ़ गया है।

Advertisement

कोहली ऑस्ट्रेलिया में पहले टेस्ट के बाद अंतिम तीन टेस्ट मैचों में नहीं खेले थे और अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौट आए थे। कोहली जब कप्तान थे तो पहले टेस्ट में भारत 36 रन पर ढेर हो गया था।

Advertisement

उनके बाद रहाणे ने टीम की कमान संभाली थी और दूसरे टेस्ट में भारत को आठ विकेट से जीत दिलाई थी। इसके बाद सिडनी में मैच ड्रॉ रहा था और ब्रिस्बेन में भारत ने तीन विकेट से ऐतिहासिक जीत के साथ सीरीज 2-1 से जीत ली थी।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि भारत रहाणे की कप्तानी में बेहतर प्रदर्शन करेगा जबकि कोहली पूरी तरह से एक बल्लेबाज है। वॉन को लगता है कि रहाणे चतुराई से एक अच्छे कप्तान हैं।

वॉन ने ट्वीट कर कहा, " मुझे लगता है कि बीसीसीआई निश्विचत रूप से रहाणे को कप्तानी देने पर विचार करेगा। कोहली केवल एक बल्लेबाज के रूप में भारत को मजबूत बनाएगा और रहाणे के पास अविश्वसनीय उपस्थिति और रणनीति है।"

भारत के पूर्व कप्तान और शीर्ष बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर ने रहाणे के शानदार स्वभाव की तारीफ की है।

Advertisement

वेंगसरकर ने आईएएनएस से कहा, " वह शांत हैं। उन्होंने मेलबर्न में शतक लगाया जब भारत संकट में था और उस प्रदर्शन ने मनोबल बढ़ाने वाला काम किया। अन्य बल्लेबाजों ने भी बेहतरीन काम किया। ऑस्ट्रेलिया एक शानदार टीम है।"

उन्होंने कहा, " उनकी गेंदबाजी में बदलाव, फील्ड प्लेसमेंट भी प्रभावशाली थी। बल्लेबाजों को आउट करने की उनकी योजना थी। टीम में से आधी टीम के गाबा में चयन के लिए अनुपलब्ध रहने के बावजूद उन्होंने अच्छी तरह से नेतृत्व किया।"

कोहली की कप्तानी में ही भारत ने 2018-19 में पहली बार आस्ट्रेलिया में 2-1 से टेस्ट सीरीज जीती थी।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार