अफगानिस्तान के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ (Rahmanullah Gurbaz) ने सोमवार (11 नवंबर) को बांग्लादेश के खिलाफ शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी वनडे मैच में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान के लिए गुरबाज ने 120 गेंदों में 101 रन की पारी खेली, जिसमें पांच चौके और सात छक्के जड़े। गुरबाज के वनडे करियर का 46वीं पारी में यह आठवां शतक है। 

Advertisement

गुरबाज सबसे कम उम्र में वनडे में आठ शतक जड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 22 साल 349 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है। इस लिस्ट में गुरबाज ने सचिन तेंदुलकर औऱ विराट कोहली को पीछे छोड़ा है। तेंदुलकर ने 22 साल 357 दिन और कोहली ने 23 साल 27 दिन की उम्र में आठवां वनडे शतक जड़ा था। 22 साल 312 दिन के साथ क्विंटन डी कॉक सबसे ऊपर हैं। 

Advertisement

बता दें कि अफगानिस्तान के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक गुरबाज ने ही जड़े हैं। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 8 विकेट के नुकसान पर 244 रन बनाए। जिसमें महमूदुल्लाह ने 98 गेंदों में 98 रन और कप्तान मेहदी हसन मिराज ने 119 गेंदों में 66 रन की पारी खेली।

इसके जवाब में अफगानिस्तान ने 48.2 ओवर में 5 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। गुरबाज के अलावा अफगान टीम के लिए अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने 77 गेंदों मे नाबाद 70 रन बनाए।  दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

अर्धशतकीय पारी और 37 रन देकर 4 विकेट लेने के लिए अज़मतुल्लाह उमरज़ई को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार