Rahmanullah Gurbaz Vs Fazalhaq Farooqi 30 Runs Over Video: अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग (Shpageeza Cricket League 2026) खेली जा रही है जिसके 18वें मुकाबले में मिस ऐनक नाइट्स (Mis Ainak Knights) के कैप्टन रहमानुल्लाह गुरबाज़ (Rahmanullah Gurbaz) ने आमो शार्क (Amo Sharks) के खिलाफ महज़ 39 गेंदों पर 6 चौके और 11 छक्के लगाकर नाबाद 107 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने फजहलक फारूकी (Fazalhaq Farooqi) को भी आईना दिखाया और उनके एक ओवर में चौके-छक्के की बारिश करके पूरे 30 रन ठोके।

Advertisement

ये घटना मिस ऐनक नाइट्स की इनिंग के पांचवें ओवर में घटी। यहां फजलहक फारूकी अपने कोटे का दूसरा ओवर डालने आए थे जिसकी पहली ही गेंद से रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने उन्हें टारगेट किया और ओवर की छह गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के लगाए। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खुद इस घटना का पूरा वीडियो साझा किया है जिसमें फजलहक फारूकी पूरी तरह बेबस दिख रहे हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि ये मुकाबला खोस्त क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां फजलहक फारूकी ने सिर्फ 2 ओवर में 50 रन लुटाए। ध्यान दें कि उन्हें 50 में से 48 रन रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने ही मारे।

मैच का हाल: शपगीजा क्रिकेट लीग 2026 के 18वें मुकाबले में आमो शार्क ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद उन्होंने अपनी पारी के 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे। उनके लिए केरामतुल्लाह ने सबसे बड़ी पारी खेली और 51 गेंदों पर नाबाद 71 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में मिस ऐनक नाइट्स के लिए एक तरह रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने नाबाद 107 रनों की शतकीय पारी खेली, वहीं दूसरी तरफ खालिद तनीवाल ने 26 गेंदों पर 50 रन और वफ़ीउल्लाह स्टानिकज़ई ताराखिल ने 2 गेंदों पर 5 रन ठोके। इन्हीं के दम पर मिस ऐनक की टीम ने 11.1 ओवर में 167 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार