अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में अफगानिस्तान के ओपनर्स ने जिस तरह से आगाज़ किया उसे देखकर ऐसा लगा कि रहमानुल्लाह गुरबाज़ और इब्राहिम जादरान बड़ी पारियां खेलेंगे लेकिन गुरबाज़ ऐसा करने में असफल रहे।

Advertisement

गुरबाज़ ने जोश हेज़लवुड की गेंद पर पुल शॉट करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने इस शॉट को पूरी तरह से नहीं खेला जिसके चलते कनेक्शन अच्छे से नहीं हुआ और डीप में मिचेल स्टार्क ने आसान से कैच को पकड़कर औपचारिकता को पूरा किया। आउट होने से पहले गुरबाज़ ने 25 गेंदों में 21 रन बनाए लेकिन आउट होने के बाद उन्होंने जिस तरह का रिएक्शन दिया उससे साफ था कि उन्होंने सपाट पिच पर एक बड़ी पारी खेलने का मौका छोड़ दिया।

Advertisement

आउट होने के बाद गुरबाज काफी हैरान दिखे और कुछ सेकेंड तक अपनी जगह से टस से मस नहीं हुए। उनके विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो गुरबाज का विकेट गंवाने के बाद अफगानिस्तान ने दूसरे विकेट के लिए अर्द्धशतकीय साझेदारी की। इस दौरान जादरान ने अर्द्धशतक भी लगाया और अपनी टीम को 100 के पार पहुंचाया। यहां से ये देखना दिलचस्प होगा कि अफगानिस्तान कितने बड़े स्कोर तक पहुंच पाता है।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है।

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचे मार्श, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम ज़ाम्पा, जोश हेज़लवुड।

Also Read: Live Score

Advertisement

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार