रहमत शाह (58) की शानदार पारी और स्पिनर राशिद खान (7/137) की बेहतरीन गेंदबाजी से अफगानिस्तान ने शेख जैयद स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन रविवार को जिम्बाब्वे को छह विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी।

Advertisement

जिम्बाब्वे ने दूसरी पारी में 365 रन बनाए और अफगानिस्तान को 108 रनों का लक्ष्य दिया। अफगानिस्तान ने रहमत के 76 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 58 रन की बदौलत 26.1 ओवर में चार विकेट पर 108 रन बनाकर मैच जीत लिया।

Advertisement

जिम्बाब्वे की तरफ से ब्लेसिंग मुजाराबनी ने दो और रयान बुर्ल ने दो विकेट लिए। हशमातुल्लाह शाहिदी को प्लेयर ऑफ द मैच और सीन विलियम्स को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

इससे पहले, अफगानिस्तान ने चार विकेट पर 545 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी थी और फिर उसने जिम्बाब्वे को उसकी पहली पारी में 287 रन पर आलआउट करके उसे फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर कर दिया था।

जिम्बाब्वे ने पांचवें दिन सात विकेट पर 266 रन से आगे खेलना शुरू किया। लेकिन राशिद की शानदार गेंदबाजी ने उसकी दूसरी पारी 365 रन पर ऑलआउट कर दी। जिम्बाब्वे ने दूसरी पारी में 107 रनों की बढ़त हासिल की।

 

जिम्बाब्वे की ओर से दूसरी पारी में कप्तान सीन विलियम्स 309 गेंदों पर 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 151 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि डोनाल्ड त्रिपानो ने 258 गेंदों पर 16 चौकों के सहारे 95 रन बनाए।

Advertisement

इन दोनों बल्लेबाजों ने टीम को मुसीबत से उबारा और अफगानिस्तान को पारी से जीतने नहीं दिया। हालांकि ये अपनी टीम को हार के मुंह से नहीं निकाल पाए।

जिम्बाब्वे की पारी में विलियम्स और त्रिपानो के अलावा केविन कासुजा ने 30 और सिकंदर राजा ने 22 रन बनाए। अफगानिस्तान की ओर से राशिद के अलावा सैयद शिरजाद, अमीर हम्जा और जावेद अहमदी ने एक-एक विकेट लिया।

अफगानिस्तान की दूसरी पारी में इब्राहिम जादरान ने 29 रन बनाए, जबकि हशमातुल्लाह शाहिदी छह और नासीर जमाल चार रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement

इसी मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में जिम्बाब्वे को टेस्ट मैच के दूसरे दिन ही 10 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी लेकिन अफगानिस्तान ने यह मैच जीत सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। दोनों टीमों के बीच 17 मार्च से इसी मैदान पर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार