साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमत शाह (Rahmat Shah) बड़े ही दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। यह मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेला जा रहा है। इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चुना था। तीन मैचों की सीरीज में अफगानिस्तान ने 2-0 से अपना कब्ज़ा जमा रखा है। 

Advertisement

यह घटना 9वें ओवर की 5वीं गेंद पर हुई। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने 5वीं गेंद अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ को फुल लेंथ फेंकी। सलामी बल्लेबाज गुरबाज ने इस गेंद को सामने की ओर ही खेल दिया। वहीं गेंदबाज ने फॉलो-थ्रू पर अपना दाहिना हाथ बाहर कर दिया। गेंद एनगिडी की उंगलियों को छूते हुए नॉन स्ट्राइक पर खड़े रहमत शाह के कंधे से टकराई और स्टंप से जा लगी। वहीं रहमत क्रीज से बाहर थे और दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। रहमत ने इस मैच में 6 गेंद में एक रन बनाया। 

Advertisement

अफगानिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 34 ओवर में 169 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने बनाये उन्होंने 94 गेंद में 7 चौको और 4 छक्कों की मदद से 89 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अल्लाह गजनफर ने 15 गेंद में 2 चौको और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 31 रन की पारी खेली। कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 17 गेंद में एक चौके की मदद से 10 रन बनाये। एंडिले फेहलुकवायो, नकाबा पीटर और लुंगी एनगिडी ने साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 2 -2 विकेट लिए। ब्योर्न फोर्टुइन ने एक विकेट अपने नाम किया। 

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज़, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, नांगेयालिया खारोटे, अल्लाह गजनफर, फरीद अहमद मलिक, नवीद जादरान। 

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, रीज़ा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुकवायो, ब्योर्न फोर्टुइन, नकाबा पीटर, लुंगी एनगिडी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार