Opener rahmanullah gurbaz
3rd ODI: गुरबाज़ के अर्धशतक पर भारी पड़ा मार्करम का अर्धशतक, साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 7 विकेट दी मात
शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने एडेन मार्करम (Aiden Markram) के अर्धशतक की मदद से अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। वहीं अफगानिस्तान ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।
पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की पूरी टीम 34 ओवर में 169 के स्कोर पर ढेर हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 89(94) रन रहमानुल्लाह गुरबाज़ के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के लगये। अल्लाह गजनफर ने नाबाद 31(15) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के जड़े। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 2 -2 विकेट एंडिले फेहलुकवायो, नकाबा पीटर और लुंगी एनगिडी ने अपनी झोली में डालें। एक विकेट ब्योर्न फोर्टुइन के खाते में गया।
Related Cricket News on Opener rahmanullah gurbaz
-
3rd ODI किस्मत का मारा रहमत बेचारा, इस तरह साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए रन आउट, देखें Video
साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमत शाह बड़े ही दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55