मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में 574-8 के विशाल स्कोर पर रोहित शर्मा ने पारी घोषित कर दी। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने नाबाद 175 रन बनाए और ऐसा लग रहा था कि वो 200 का आंकड़ा भी पार कर लेंगे लेकिन अचानक से पारी घोषित करने के फैसले ने सभी को हैरान कर दिया।

Advertisement

रोहित शर्मा के इस चौंकाने वाले फैसले के बाद कई फैंस नाखुश थे और उनका मानना था कि रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ की वजह से ही जडेजा डबल सेंचुरी नहीं पूरी कर पाए। इस फैसले के बाद रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ को काफी ट्रोल भी किया गया लेकिन अगर आप भी इस पूरे घटनाक्रम में रोहित और द्रविड़ को ही कसूरवार मानते हैं, तो यहां पर आप गलत हैं।

Advertisement

अब खुद जडेजा ने इस बात का खुलासा किया है कि आखिर कार क्यों जब वो 175 पर थे तभी टीम इंडिया ने अपनी पारी घोषित की। रवींद्र जडेजा ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, "मैंने टीम को पारी की घोषणा के लिए कहा था क्योंकि श्रीलंका के खिलाड़ी पहले ही थक चुके थे और उन्हें आउट करने का ये हमारे पास अच्छा मौका था।"

आगे बोलते हुए जडेजा ने कहा, पिच पर ‘वैरिएबल बाउंस’ था और गेंद टर्न भी कर रही थी। इसलिए मैंने टीम मैनेजमेंट को एक संदेश भेजा कि पिच से कुछ मदद हासिल की जा सकती है और तभी हमने पारी को घोषित करने का फैसला किया।' ज़ाहिर है जडेजा के इस फैसले ने दुनियाभर के क्रिकेटर्स के लिए एक मिसाल पेश की है कि हमेशा आपको खुद से ज्यादा टीम को तवज्जो देनी चाहिए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार