भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) टी-20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के दौरान टीम इंडिया के अंतरिम कोच बनाए जा सकते हैं। रवि शास्त्री का कार्यकाल टीम इंडिया के मुख्य कोच के रूप में टी-20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो रहा है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) उनके रिप्लेसमेंट की तलाश में कुछ समय लेना चाहता है।

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई चाहता है कि किसी अनुभवी पूर्व भारतीय खिलाड़ी को मुख्य कोच नियुक्त किया जाए जबकि कई विदेशियों ने इस पद को लेने की इच्छा जताई है।

उन्होंने अनिल कुंबले को भी इस भूमिका के लिए चाहा था जिन्हें कप्तान विराट कोहली से मतभेद के बाद हटना पड़ा था। लेकिन कुंबले ने खुद को अलग कर लिया है। वह फिलहाल आईपीएल की फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स के मुख्य कोच हैं।

सूत्रों के अनुसार, बीसीसीआई द्रविड़ को फूल टाइम के लिए चाहता है जो भारतीय जूनियर टीम के कोच हैं तथा राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख हैं। लेकिन द्रविड़ ने मना किया क्योंकि वह बहुत अधिक सफर नहीं करना चाहते।

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड ने हालांकि, आधिकारिक तौर पर चयन के लिए कोई विज्ञापन नहीं दिया है, लेकिन इन्होंने कई लोगों से संपर्क किया है और उन्हें लगता है कि उनकी कोच चयन प्रक्रिया में अपेक्षा से अधिक समय लगेगा।

बीसीसीआई चाहता है कि द्रविड़ न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम के अंतरिम कोच बनें। द्रविड़ हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ हुई सीरीज में भारत के दूसरी स्ट्रिंग की टीम के कोच थे।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार