India vs Australia 1st Test Day 1: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज ने टीम इंडिया को उस्मान ख्वाजा के रूप में पहली सफलता दिलाई। सिराज ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए सिर्फ एक गेंद का ही समय लिया। सिराज ने दिन का दूसरा ओवर फेंकते हुए उस्मान ख्वाजा को 1 रन पर पवेलियन भेजा।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज को एलबीडब्ल्यू आउट करना सिराज के लिए इतना आसान नहीं था क्योंकि ऑनफील्ड अंपायर ने उन्हें नॉटआउट करार दिया था। इस अपील के खिलाफ टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने डीआरएस का विकल्प चुना था। ओवर द विकेट गेंदबाजी करते हुए सिराज ने ख्वाजा के पैड पर गेंद मार दी थी जो फ्लिक शॉट खेलने से चूक गए थे। 

Advertisement

रिप्ले में पता चला कि उस्मान ख्वाजा आउट हो चुके हैं। जैसे ही मैदान पर मौजूद बड़ी स्क्रीन पर तीन लाल रंग दिखे वैसे ही रोहित शर्मा और विराट कोहली खुशी से झूम उठे। लेकिन, इस दौरान सारी लाइमलाइट टीम इंडिया क हेडकोच राहुल द्रविड़ ने बटोर ली। कैमरा जैसे ही टीम इंडिया के हेडकोच राहुल द्रविड़ की ओर गया वैसे ही उन्हें गड़गड़ाहट की दहाड़ में उत्साह मनाते हुए देखा गया।

वहीं अगर मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया के लिए विकेटकीपर श्रीकर भरत और सूर्यकुमार यादव ने डेब्यू किया है। टीम इंडिया ने 3 स्पिनर और 2 तेज गेंदबाज के साथ मैदान पर उतरने का फैसला किया। शुभमन गिल को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला। वहीं लंच ब्रेक तक ऑस्ट्रलिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार