आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस की टीम आठ मुकाबलों में 7 जीत दर्ज करके पाइंट्स टेबल पर पहले पायदान पर काबिज है। इस सीज़न गुजरात ने सबसे रोमांचक मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीता था, जिसके बाद मैच के हीरो राशिद खान और राहुल तेवितया ने टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या से काफी सारी बातचीत की। हार्दिक पांड्या ने इन दोनों खिलाड़ियों से काफी सवाल किए जिसके दौरान राहुल तेवतिया ने मज़ाक-मज़ाक में हार्दिक पांड्या को ही ट्रोल कर दिया और अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। 

Advertisement

दरअसल सनराइजर्स को हराने के बाद हार्दिक पांड्या ने राहुल तेवतिया और राशिद खान से पूछते हुए कहा, 'एक बात बताओ यार वापस हर मैच में आकर तुम लोग कर क्या रहे हो? हमें विश्वास नहीं हो रहा है।'  जिसके बाद राहुल तेवतिया ने पांड्या को जवाब देते हुए कहा 'भाई पहले तो तुम हमें ऐसे हालात में डालते हो और फिर बाहर जब हम पैड पहनकर बैठे होते हैं तब तुम हमसे कहते हो कि तुम्हारे ऊपर हमें भरोसा है।' गौरतलब है कि राहुल तेवतिया ने ये सब बातें मज़ाक-मज़ाक में कही थी, लेकिन कही ना कही फैंस ने तेवितया की बात को पकड़ लिया है। 

Advertisement

बता दें कि इसी दौरान राशिद खान ने अपने शॉट के असली नाम का भी खुलासा किया उन्होंने बताया कि 'मैं अपने शॉट को Snake शॉट कहता हूं। जैसे सांप लोगों को कांटता है और वापस आता है। वैसा ही ये शॉट भी है। इस शॉट पर मैंने काफी ज्यादा काम भी किया है।'

गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल के फर्स्ट हाफ तक आठ में से 7 मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल पर पहले पायदान पर काबिज है। वहीं दूसरे पायदान पर राजस्थान रॉयल्स आठ में से 6 जीत के साथ मौजूद है। टॉप चार में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम भी मौजूद है। हालांकि अभी पॉइंट्स टेबल में बदलवान होने की पूरी-पूरी संभावना है। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार