कोलकाता नाइट राइडर्स ने शारजाह में खेले गए आईपीएल 2021 के दूसरे क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स को 3 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के बाद अब कोलकाता दुबई में होने वाले फाइनल मुकाबले में शुक्रवार (15 अक्टूबर) को चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी।

Advertisement

अगर केकेआर इस बार फाइनल में पहुंची है तो इसका श्रेय राहुल त्रिपाठी को जाता है क्योंकि एक समय केकेआर की टीम को मैच जीतने के लिए 2 गेंदों में 6 रन की ज़रूरत थी और तभी राहुल ने अश्विन की हैट्रिक बॉल पर छक्का लगाकर केकेआर को फाइनल का टिकट दिला दिया।

Advertisement

आखिरी ओवर में केकेआर को जीतने के लिए 7 रन की जरूरत थी लेकिन रविचंद्रन अश्विन ने लगातार दो बल्लेबाज़ों को आउट करके केकेआर के फैंस की धड़कनें बढ़ा दी लेकिन राहुल एक छोर पर डटे हुए थे और पांचवीं गेंद पर वो स्ट्राइक पर भी आ गए। अश्विन ने ये पांचवीं गेंद थोड़ा सा पीछे फेंक दी और राहुल ने इस गेंद को सीधा छक्का जड़ दिया।

आपको बता दें कि राहुल त्रिपाठी के अलावा केकेआऱ के लिए वेंकटेश अय्यर और शुभमन गिल ने भी शानदार पारियां खेली और इन दोनों की शानदार बल्लेबाज़ी की बदौलत एक समय केकेआर एकतरफा अंदाज़ में जीतती हुई नज़र आ रही थी लेकिन आखिरी तीन ओवरों में मैच एकदम से पलट गया और रोमांचक हो गया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार