Rahul Tripathi vs Lockie Ferguson: न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच में हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन जब ओपनर ईशान किशन सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए तो उनका ये फैसला गलत साबित होता हुआ दिख रहा था लेकिन इसके बाद शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी ने कीवी गेंदबाज़ों की ऐसी कुटाई की जिसे हर कोई बस देखता रह गया।

Advertisement

इस दौरान त्रिपाठी 46 रन बनाकर आउट हुए लेकिन इस 46 रन की पारी में उन्होंने कई गज़ब के शॉट खेले और उन्हीं कुछ शॉट्स में से एक शॉट था जब उन्होंने कीवी तेज़ गेंदबाज़ लॉकी फर्ग्यूसन की 148 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद पर डीप फाइन लेग के ऊपर से छक्का मार दिया। उनका ये छक्का इतना अद्भुत था कि हर कोई इसे शेयर करने लगा।

Advertisement

इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। जिस तरह से त्रिपाठी ने ऑफ स्टंप के बाहर आकर डीप फाइन लेग के ऊपर से छक्का मारा उसने फैंस को सूर्यकुमार यादव की याद दिला दी। इस छक्के के अलावा भी त्रिपाठी ने कुछ कमाल के शॉट्स खेले जो काफी मनमोहक थे। आउट होने से पहले राहुल त्रिपाठी ने सिर्फ 22 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में 4 स्टाइलिश चौके और 3 बड़े छक्के देखने को मिले।

इस पारी के दौरान उन्होंने टीम इंडिया के स्कोर को 8 ओवर में 81 तक पहुंचा दिया था। राहुल ने शुभमन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 80 रन जोड़े। त्रिपाठी बेशक हाफ सेंचुरी नहीं बना पाए लेकिन शुभमन गिल ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए शतक जड़ दिया। अपने शतक के दौरान उन्होंने भी कई गज़ब के शॉट खेले।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार