Sri Lanka vs Australia Test: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल मैदान गिला होने के कारण तय समय पर शुरू नहीं सका। गुरुवार (30 जून) को खेल समय शुरू होने से पहले बारिश और आंधी आई, जिसके चलते स्टेडियम में काफी नुकसान हुआ है। 

Advertisement

आंधी के चलते मैदान का एक स्टैंड तबाह हो गया। जिसकी तस्वीरें औऱ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

Advertisement

मुकाबले की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 98 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया अभी भी 114 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने पर उस्मान ख्वाजा (47) और ट्रेविस हेड (6) नाबाद पवेलियन लौटे।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 212 रनों पर ऑलआउट हो गई । निरोशन डिकवेला ने सबसे ज्यादा 58 रन की पारी खेली। इसके अलावा एंजेलो मैथ्यूज ने 39 रनों का योगदान दिया।

ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन लियोन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने खाते में डाले। वहीं मिचेल स्वेपसन ने तीन विकेट, कप्तान पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क ने एक-एक विकेट चटकाए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार