20 जून। डेविड वॉर्नर के धमाकेदार 166 रन और उस्मान ख्वाजा के 89 रनों की पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ 49 ओवर में 5 विकेट पर 368 रन बनाए। 49 ओवर के खेल के बाद बारिश आने के कारण मैच को रोकना पड़ा है। आपको बता दें कि कप्तान फिंच ने 53 रनों की पारी खेली।
Advertisement
इसके अलावा मैक्सवेल ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और केवल 10 गेंद पर 32 रन बनाए। मैक्सवेल ने 2 चौके और 3 छक्के जमाने में सफल रहे।
Advertisement
बांग्लादेश की ओर से सौम्य सरकार ने 3 विकेट चटकाए तो वहीं मुस्तफिजुर रहमान के खाते में 1 विकेट आए।
गौरतलब है कि एरोन फिंच और वॉर्नर ने पहले विकेट के लिए 121 रन की पार्टनरशिप की तो वहीं दूसरी ओर 192 रन की पार्टनशिप वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई।