चेन्नई, 25 अप्रैल| दो भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और रविचंद्र अश्विन ने इंस्टाग्राम पर बात करते हुए बताया कि क्यों चेन्नई सुपर किंग्स बाकी की आईपीएल टीमों से अलग है। रैना अभी भी आईपीएल में चेन्नई के लिए खेलते हैं, जबकि अश्विन अब दिल्ली कैपिटल्स में पहुंच गए हैं।

Advertisement

चेन्नई आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम ने तीन बार लीग का खिताब अपने नाम किया है और 10 बार प्लेऑफ में पहुंची है।

Advertisement

अश्विन को लगता है कि धोनी बाकी खिलाड़ियों से दबाव ले लेते हैं, जबकि रैना का मानना है कि फ्रेंचाइजी हर एक खिलाड़ी को परिवार की तरह मानती है और उन्हें लगातार क्रिकेट खेलने को लेकर मदद करती है।

अश्विन ने कहा, "चेन्नई में माही भाई की मौजूदगी से दबाव हट जाता है, क्योंकि जिस तरह से हमने जीतें हासिल की हैं वह टीम की एकता के कारण है।"

रैना ने कहा, "फ्रेंचाइजी हर खिलाड़ी का ध्यान रखती है। वह उनके परिवार का भी ध्यान रखती है। इसलिए मुझे लगता है कि जब दो साल बाद हम लौटे तो हमने खिताब जीता। हमारे परिवार वहां थे, बच्चे वहां थे। आप जानते हैं कि चीजें किस तरह से चलती हैं। हमने काफी सारे मैच खेले और सफर किया और बच्चों के रहने से हमें शांत रहने में मदद मिली।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार