आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajastan Royals) के पूर्व मालिक राज कुंद्रा (Raj Kundra) सुर्खियों में बने हुए हैं। शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा एक बहुत हाई प्रोफाइल पॉर्न रैकेट चला रहे थे। इसी केस में मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा के मुंबई स्थित विआन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ऑफिस और कुछ अन्य ठिकानों पर छापा मारा जिसके बाद कुछ चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अश्लील फिल्मों से जुड़े इस कारोबार से राज कुंद्रा हर दिन लाखों की कमाई करते थे। जांच में सामने आया है कि इस काम से राज कुंद्रा की एक दिन में कई बार 10 लाख से ज्यादा की कमाई हुई है। राज कुंद्रा के बैंक खाते की कुछ डिटेल भी सामने आई है, जिसमें पोर्न फिल्म बनाने और ऑनलाइन ऐप के जरिए पब्लिश करने में उन्हें कितना फायदा होता है इस बात की जानकारी है।

Advertisement

राज कुंद्रा की कंपनी इस काम से एक दिन में 50 हजार से 10 लाख रुपए तक आराम से कमा लेती थी। वहीं 26 दिसंबर 2020 को राज कुंद्रा ने 10 लाख रुपए की कमाई की थी। फिलहाल कुंद्रा 23 जुलाई तक मुंबई पुलिस की कस्टडी में हैं। बता दें कि साल 2009 में राज कुंद्रा मॉरिशस की एक कंपनी की मदद से आईपीएल की टीम राजस्‍थान रॉयल्‍स के मालिक बने थे। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने 75 करोड़ रुपये में राजस्‍थान रॉयल्‍स के 11.7 प्रतिशत स्टेक ख़रीदे थे। हालांकि, आईपीएल में राज कुंद्रा का सफर ज्यादा नहीं चल सका और सट्टेबाजी के आरोप में दिल्‍ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। इस कांड के बाद राज कुंद्रा को IPL से आजीवन बैन कर दिया गया और राजस्‍थान रॉयल्‍स से भी उनकी हिस्सेदारी खत्म कर दी गई।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार